सबसिडी बढ़ाने से उद्योगों को मिलेगी गति

By: Apr 30th, 2018 12:05 am

 नाहन —उद्योगों को मिलने वाली कैपिटल इन्वेस्टमेंट सबसिडी 2022 तक बढ़ाने से प्रदेश में स्थापित उद्योगों को गति मिलेगी। इसके लिए तमाम औद्योगिक संगठन केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। लघु उद्योग भारती सिरमौर चैप्टर के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में स्थापित उद्योगों को कैपिटल सबसिडी की राशि पांच करोड़ तक कर दी है। यही नहीं इसके साथ सरकार ने इसकी सीमा अवधि भी 2022 तक कर दी है। उन्होंने कहा कि कैपिटल सबसिडी की राशि बढ़ाने तथा इसकी समयावधि 2022 तक करने से न केवल प्रदेश से उद्योगों का पलायन रूकेगा, बल्कि इससे उद्योगों का विकास तेज होगा। यही नहीं औद्योगिक रफ्तार बढ़ने से जहां प्रदेश के राजस्व में इजाफा होगा, वहीं राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी गई राहत के लिए लघु उद्योग भारती व अन्य औद्योगिक संगठन प्रदेश व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। अश्वनी गर्ग ने बताया कि यदि सरकार प्रदेश के उद्योगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए तो राज्य में औद्योगिक विकास की गति ओर तेज होगी। उन्होंने कहा कि गत दिनों सिरमौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी औद्योगिक संगठनों ने अपनी समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया है कि उद्योगों को ओर अधिक सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि राज्य में औद्योगिक विकास रफ्तार पकड़े।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App