हाइट के छात्रों को मिला सम्मान

By: Apr 8th, 2018 12:05 am

 शाहपुर  —हाइट ग्रुप और इंस्टीच्यूशन शाहपुर छतड़ी में इंद्रहार-2018  बड़ी धूमधाम से  मनाया गया। इसका शुभांरभ  सस्थान के चेयरमैन मनहर अरोड़ा ने किया।  उन्होंने संस्थान के   मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर समानित किया। इस मौके पर संस्थान के लगभग 300 छात्रों ने तथा कांगड़ा जिला के छह सस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिसा लिया। सोलो सिंगिंग में द्रोणाचर्य कालेज पहला, हाइट कालेज की समिता अवस्थी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, सोलो डांस में हाइट कालेज के सिविल इंजीनियरिंग की अंकुश रानी ने पहला तथा  हाइट कालेज के अंकुश चौधरी ने दूसरा स्थान पर कब्जा किया। स्किट में लॉ विभाग ने पहला स्थान हासिल कर खि़ताब आने नाम किया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की प्रिया ने पहला तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग की पूजा  ने दूसरे स्थान तथा दूसरे सेमेस्टर  इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की प्रिया ने तीसरे  स्थान पर कब्जा किया। क्विज प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के नीरज, दानिश महाजन तथा सचिन अवस्थी ने पहला तथा लॉ विभाग की निधा, प्रिया तथा रोहन ने दूसरे स्थान पर कब्ज़ा किया।  म्यूजिकल चेयर में सिविल इंजीनियरिंग के रोहित कुमार ने पूजा को हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का  समापन शहरी, नगर विकास  मंत्री सरवीण चौधरी ने किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता तथा उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने सम्बबोध में सरबीन  चौधरी ने कहा की डिजिटल इंडिया प्रधानमंत्री की ही सोच है जिस कारण किसी भी समय कोई भी व्यक्ति संसार की कोई भी जानकारी अपने घर में बैठे बैठे ले सकता है उन्होंने छात्रों से कहा कि जिस प्रकार साइट हैक की जाती हैं या डेटा चुराया जाता है तो वह इसे रोकने का सही व सटीक उपाय भी तैयार करें।  स्टार नाइट में पहाड़ी गायक रुमेल ठाकुर  ने संस्थान के सभी छात्र-छात्रोंए अध्यापको तथा यहाँ तक संस्थान की प्रबंधन समिति को भी पहाड़ी नाटी पर डांस करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने खिन्नु गाना सुनाकर पंडाल में सभी को नाचने  पर मजबूर कर दिया।  संस्थान के सह कुलसचिव योगराज राणा  ने बताया की इस कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 600 से अधिक छात्रों ने  भाग लिया है इस मौके पर संस्थान की प्रबंधन समिति से नरेंद्र राणा एरमन कायस्था सदस्य उपस्थित रहे तथा विशेष अथिति के रूप में धर्मशाला डिग्री कालेज के प्रोफेसर तथा पहाड़ी गायक डा. सतीश ठाकुर, नेशनल अवार्डी डा. जनमय सिंह गुलेरिया तथा बिग बाजार की तरफ से जनरल मैनेजर अनिल ने  विशिष्ट अथिति  की भूमिका निभाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App