हिमाचल के मंदिरों का नहीं होगा अधिग्रहण

By: Apr 3rd, 2018 12:01 am

मंडी – भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (एएसआई) निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश में मंदिरों को अपने अधीन नहीं लेगी। एएसआई द्वारा अब हिमाचल प्रदेश किसी भी मंदिर को अपने अधीन लेने की कोई योजना नहीं है। मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा द्वारा लोक सभा में पूछे गए सवाल में संस्कृति राज्य, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. महेश शर्मा से यह जानकारी लोकसभा में दी है। अपने सवाल में सांसद रामस्वरूप शर्मा से पूछा था कि एएसआई संरक्षण में हिमाचल प्रदेश के कितने मंदिर हैं तथा क्या सरकार आगामी समय में किसी और मंदिर को अपने अधीन लेगी। लोकसभा में रामस्वरूप शर्मा ने प्रश्न संख्या 5002 के तहत संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने यह मुद्दा उठाया। उनके प्रश्न के जवाब में संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने बताया कि पुरातत्तव सर्वेक्षण के अधीन हिमाचल प्रदेश में मंदिर व स्मारक 28 हैं। भविष्य में अभी तक सरकार की किसी भी मंदिर का अधिग्रहण करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App