होली-खड़ामुख मार्ग पर दरकी पहाड़ी

By: Apr 15th, 2018 12:05 am

 भरमौर —होली-खड़ामुख संपर्क मार्ग पर शनिवार सवेरे अचानक पहाड़ी के दरकने से हुए भू-स्ख्लन के चलते पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस दौरान मार्ग पर वाहन न चलने के कारण मुसाफिरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने की सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग के अमले ने मशीनरी संग मौके पर पहुंचकर मार्ग पर गिरी चट्टानों को हटाकर वाहनों की आवाजाही को दोपहर बारह बजे बाद सामान्य बनाया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शनिवार सवेरे होली मार्ग पर खड़ामुख से कुछ आगे अचानक पहाड़ी के दरकने से चट्टानें मुख्य मार्ग पर आ गिरी, जिस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप होकर रह गई। गनीमत यह रही कि चट्टाने गिरने के दौरान मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वर्ना जानी नुकसान की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। मार्ग बंद होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोनिवि के अमले ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से चट्टानें हटा कर वाहनों की आवाजाही सामान्य बनाई। दोपहर बाद होली मार्ग पर वाहनों ने सरपट दौड़ना आरंभ कर दिया है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App