55 हजार युवा बनेंगे हुनरमंद

By: Apr 21st, 2018 12:01 am

शिमला— प्रदेश में 55 हजार युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अभी तक एक हजार बच्चों को हुनर से जोड़ा जा सका है। कौशल विकास निगम ने युवाओं को वोकेशनल कोर्स की ओर बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हैं, जिसमें से एक बी.वॉक कोर्स है जिसे अब तक 900 बच्चों ने अपनाया है।  प्रेस वार्ता में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना डा. श्रीकांत बाल्दी ने बताया कि हिमाचल कौशल प्रतियोगिता का आयोजन ऐसे हुनरमंदों के लिए किया गया था, जो अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं। करीब 680 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में जोन स्तर पर हिस्सा लिया, जिसमें से 71 बच्चों को चुना गया है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App