66 युवाओं को 34 लाख ऋण

By: Apr 10th, 2018 12:02 am

पंचकूला के उपायुक्त मुकुल ने दी बैठक में जानकारी

पंचकूला – हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से विभिन्न स्कीमों के लिए गत मास तक 66 लाभार्थियों को 34 लाख 95 हजार रुपए की राशि के बैंक ऋण उपलब्ध करवाएं गए, जिसमें 20 लाख 23 हजार रुपए की राशि के बैंक ऋ ण, पांच लाख तीन हजार रुपए की अनुदान राशि व एक लाख 69 हजार रुपए की सीमांत राशि शामिल है। उपलब्ध करवाएं गए ऋण में आठ लाख रुपए की राशि के सीधे ऋ ण शामिल है। इसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से सात लाख 20 हजार रुपए व हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के 80 हजार रुपए की राशि सीधे ऋ ण के रूप में शामिल है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि निगम द्वारा 14 लाभार्थियों को पशु पालन के लिए सात लाख रुपए की राशि का ऋण उपलब्ध करवाया गया, जिसमें छह लाख 30 हजार रुपए की राशि बैंक ऋण व 70 हजार की राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि दो लाभार्थियों को भेड़ बकरी पालन के लिए एक लाख का बैंक ऋण उपलब्ध करवाया गया। सूअर पालन के चार लाभार्थियों को दो लाख की राशि उपलब्ध करवाई, जिसमें एक लाख 60 हजार का बैंक ऋण व 40 हजार की अनुदान राशि शामिल है। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 11 लाभार्थियों को तीन लाख पांच हजार की राशि उपलब्ध करवाई गई। जिसमें दो लाख 23 हजार का ऋण, 92 हजार की अनुदान राशि व 35 हजार की सीमांत राशि शामिल है। ट्रेड एवं व्यापार के लिए 32 लाभार्थियों को 13 लाख 45 हजार की राशि का ऋण उपलब्ध करवाया गया। जिसमें 9 लाख 25 हजार बैंक ऋण, दो लाख 86 हजार की अनुदान राशि व एक लाख 34 हजार की सीमांत राशि शामिल है। लघु व्यवसाय के लिए तीन लाभार्थियों को आठ लाख की राशि सीधे ऋण के रूप मे ंउपलब्ध करवाई गई।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App