अंबकेश्वर धाम में तीन लाख से बनेगा शैड

By: May 31st, 2018 12:05 am

बंगाणा —ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब के उत्थान तथा गोमाता के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित है। पिछले पांच माह के दौरान इस दिशा में कई अहम निर्णय लिए हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जसाणा के ऐसन गांव मे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवंश हमारी समृद्ध संस्कृति के साथ-साथ कृषि का आधार है। लेकिन बदलते वक्त के साथ आज गोमाता किसान के घर से निकलकर सडक़ों पर बेसहारा कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोपालन किसानों के लाभकारी सिद्ध हो इसके लिए देशी नस्ल के गोपालन के साथ-साथ शून्य लागत प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा तथा बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए गौ अभयारण्य स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। वीरेंद्र कंवर ने विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का मूल समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का उत्थान करना है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पेयजल समस्या का संपूर्ण निपटारा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। 17 पंचायतों के लिए बनी पेयजल योजना से पानी लीकेज समस्या को दुरुस्त किया गया है। इससे लगभग आठ लाख लीटर पानी को बर्बाद होने से रोका है। बंगाणा क्षेत्र के लिए लगभग 22 करोड की एक नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। उन्होंने अंबकेश्वर धाम मंदिर में शैड निर्माण को तीन लाख, युवक मंडल को जिम की घोषणा की। लोगों की मांग पर आसरी मंदिर के लिए सड़क निर्माण को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के से इसे निर्मित किया जाएगा। इस क्षेत्र में खेतों की सिंचाई के लिए सतमंडी चैक डैम का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम में धार्मिक प्रवचनों का रसपान किया तथा मंदिर में माथा टेका। वहीं, मंदिर समिति की ओर से जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं और जनसमस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, बीडीओ सोनू गोयल, उपनिदेशक पशु पालन डा. मनोज कुमार, सहायक निदेशक डा. सुरेश धीमान, डा. सतिंद्र ठाकुर, देवराज, मदन राणा, सुरेंद्र हटली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App