अंब में आग से लाखों की वन संपदा राख

By: May 28th, 2018 12:05 am

 अंब —विकास खंड अंब के तहत फतेहपुर, सपोरी, त्याई एवं चक्क में आगजनी की घटना से सैकड़ों पेड़ जल गए। रविवार को भीषण आग ने उक्त जगलों में खैर, चीड़ व अन्य प्रजाति के पेड़ों को जलाकर राख कर दिया। आगजनी की इस घटना से लाखों रुपए की सरकारी वन संपदा जल गई है। दमकल बिभाग की टीम ने फतेहपुर में आग की चपेट से मकानों को जलने से बचा लिया है। जबकि विकराल रूप धारण कर चुकी आग में सैकड़ों जंगली जानवरों व पक्षी जल चुके हैं। आग गर्मी से तड़फते व प्यास से व्याकुल जानवर इधर-उधर भाग रहे हैं। उलेखनीय है कि पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में आग की घटनाओं का प्रकोप जारी है। पूरे क्षेत्र में कई सरकारी जंगल आग की भेट चढ़ चुके हैं। आगजनी की घटना से अचानक तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है। उधर, दमकल विभाग अंब के इंचार्ज सुजान सिंह ने बताया कि रविवार को जंगल के कई क्षेत्रों में आग लगी है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App