अब नगर निगम के कर्मी धरने पर

By: May 18th, 2018 12:05 am

शिमला – नगर निगम शिमला की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। सैहब कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब लंबित मांगों को लेकर निगम के नियमित कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को निगम के कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। निगम प्रशासन के कर्मचारी यूनियन को गुरुवार दोपहर तक अंतरिम राहत का एरियर देने, मेडिकल बिल सहित गे्रच्युटी की लंबित राशि कर्मचारियों के खाते में डालने का आश्वासन दिया था, मगर खातों में पैसा न आने से कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए कर्मचारियों ने शाम पांच बजे के बाद निगम कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग की और प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन के चेयरमैन राम कुमार ठाकुर ने कहा कि यूनियन ने निगम प्रशासन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा था, मगर कई महीनों का समय बीतने के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति नकारात्मक रुख अपनाया हुआ है, जिसके चलते कर्मचारी लाभों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जब तक निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगें पूरा नहीं कर देता, तब तक उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। आगे विरोध-प्रदर्शन और उग्र होगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App