अब फंसेंगे प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर

By: May 15th, 2018 12:05 am

 शिमला —प्रॉपर्टी टैक्स के डिफाल्टरों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने को तैयार है। दिलचस्प बात है क इन डिफाल्टरों में से एक भाजपा से संबंधित विधायक भी शामिल है। नगर निगम ने जहां छह डिफाल्टरों को रेंट अटैच करने का निर्णय लिया है। वहीं 19 डिफाल्टरों की प्रॉपर्र्टी की रेड एंट्री कर जाएगी। अब निगम रसूखदारों को भी नहीं बक्शेगा। बताते चलें कि निगम प्रशासन ने जिन डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। उसने निगम प्रशासन ने साढ़े चार करोड़ से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना है। नगर निगम प्रशासन ने प्रापर्टी टैक्स अदा नहीं करने पर छह लोगों की प्रॉपर्टी के रेंट अटैच करने का निर्णय लिया है। जिनसे निगम प्रशासन ने तीन करोड़ 88 लाख की वसूली करनी है। जबकि 19 डिफाल्टर (प्रॉपर्र्टी टैक्स धारक) ऐसे हैं, जिनकी प्रॉपर्र्टी को निगम ने रेड एंट्री करने का फैसला लिया है। इनसे निगम प्रशासन 65.68 लाख की वसूली करनी है। पिछले काफी समय से प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी न करने और निगम के नोटिस का जवाब न देने पर निगम प्रशासन ने अब उन पर कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। नगर निगम के आयुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि निगम छह डिफाल्टरों की प्रोपर्टी का रेंट अटैच करेगा। जबकि 19 डिफाल्टरों की प्रॉपर्र्टी की रेड एंट्री करेगा।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App