आज काम पर लौटेंगे सैहब कर्मचारी

By: May 8th, 2018 12:07 am

शिमला   – सैहब कर्मचारी आज से काम पर लौटेेंगे। न्यायालय के दखल के बाद शहर में जनता को गंदगी से निजात मिलेगी। मंगलवार को शहर में डोर-टू-डोर गारबेज कलैक्शन योजना के तहत घरों से कूड़ा उठेगा। कोर्ट के दखल के बाद सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली है और मंगलवार से कार्य पर वापस लौटने का निर्णय लिया है। सोमवार को सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। कोर्ट में अपना पक्ष रखने के बाद न्यायालय के आदेशों पर सैहब कर्मचारियों ने हड़ताल को वापिस ले लिया है जो शहर की जनता के लिए राहत भरी खबर है। चूंकि पिछले एक सप्ताह से चल रही हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। हड़ताल से हर शहरवासी समस्या झेल रहा है। एक मई से थे हड़ताल पर सैहब कर्मचारी पालिसी की मांग को लेकर एक मई से हड़ताल पर है। इस दौरान शहर से डोर टू डोर गारबेज कलैक्शन योजना के तहत घरों से कूड़ा नहीं उठ पाया जहां शहर में कई लोगों के घरों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं वहीं इस हड़ताल से जंगल व नाले भी कूड़े से भर गए हैं। निगम के खिलाफ कोर्ट जाएगी यूनियन स्थायी नीति की मांग को लेकर सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन अब नगर निगम के खिलाफ कोर्ट जाएगी। यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि अब पॉलिसी की लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाएगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App