आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

By: May 25th, 2018 12:00 am

जोशीमठ — श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जनक सिंह एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने पवित्र स्वरूपा पहनाकर जत्थे को रवाना किया। 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के अवसर पर लगभग पांच हजार तीर्थ यात्रियों के हेमकुंड पहुंचने की संभावनाएं हैं। इस वक्त हेमकुंड साहिब पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है। गोविंदघाट में बुधवार की देर शाम तक तीन हजार सिख यात्री पहुंच चुके थे। इनमे से लगभग एक हजार सुबह चार बजे गोविन्दघाट से घांगरिया के लिए पैदल रवाना हुए। जबकि शेष दो हजार तीर्थ यात्री पंच प्यारों की अगुवाई में पहले जत्थे के रूप में  गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे गोविंदघाट से घांगरिया को निकले। गोविंदघाट में जत्थे को रवाना करने की प्रक्रिया सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई। सबसे पहले गुरुद्वारे में अरदास की गई, जिसके बाद सबद कीर्तन एवं सुखमनी साहब का पाठ हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहब के आगे शीष झुकाकर सुखद हेमकुंड यात्रा की मन्नत मांगी। शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद इस बार खिचड़ी एवं चाय प्रसाद के रूप में यात्रियों को दी जाएगी। गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस बार यात्रा को लेकर सिख लोगों में खासा उत्साह है। कपाटोद्धघाटन पर प्रथम प्रकाशोत्सव में पांच हजार के लगभग तीर्थ यात्री हेमकुंड पहुंचेंगे। गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि इस बार पंजाब से स्वंय सेवकों का एक बैंड कपाटोत्घाटन पर हेमकुंड पहुंचा है। बताया कि अभी तक घांगरिया में 400 घोड़े खच्चर एवं गोविन्दघाट पुलना में 350 घोड़े खच्चर पहुंच चुके हैं।

कपाट खुलने की प्रक्रिया का कार्यक्रम

शुक्रवार को सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। 10:15 बजे पंच प्यारों द्वारा गुरु स्वरूप दरबार साहिब को सचखंड से लाकर सुखासन पर विराजमान किया जाएगा। 10.20 बजे पर पहली अरदास, 10.30 बजे सुखमनी साहब का पाठ आरंभ होगा, गुरुद्वारे के ठीक सामने दोनों निशान साहब के चोले संगतों द्वारा बदले जाएंगे। 11:30 बजे से 12:30 तक कीर्तन होगा। 12:30 बजे से दूसरी अरदस होगी। 12.45 बजे हुक्मनामा का पाठ होग, 1:00 बजे बजे संतों का इतिहास सुनाया जाएगा।  2:00 बजे से सबद कीर्तन शुरू होंगे जो रात्री नौ बजे तक चलेंगे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App