आनंद शोरूम में हाउस फिटिंग का हर सामान

By: May 20th, 2018 12:05 am

आनी —अपने आशियाने को सजाने के लिए अब आनी में हर तरह की सजावट का सामान एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। आनी खंड की कराणा पंचायत के पूर्व युवा बीडीसी संजय कुमार उर्फ  बिट्टू ने आनी के कोर्ट रोड में आनंद हाउस फिटिंग का हाईटेक शोरूम खोला है, जिसका विधिवत उद्घाटन आनी क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने रिबन काटकर किया। उन्होंने इस मौके पर शोरूम के मालिक को इस सुविधा के लिए बधाई दी और कहा कि आज के समय में अच्छे मकान बनाना लोगों की पहली पसंद बन गया है। हाउस फिटिंग के लिए लोग आधुनिक सामान के लिए पूर्व में सोलन व चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में जाते रहे हैं, मगर अब इस तरह की सुविधा आनी जैसे छोटे कस्बे में ही उपलब्ध होने से लोग घर द्वार पर ही अपनी च्वाइस का सामान खरीद सकेंगे। वहीं शोरूम के मालिक संजय उर्फ  बिट्टू ने बताया कि उन्होंने एक छोटे प्रयास के माध्यम से आनी में क्षेत्र के लोगों को हाउस फिटिंग के आधुनिक सामान को उचित दामों में उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके आनंद हाउस फिटिंग शोरूम में ग्रास मैंटिंग, डीजे मैटिंग, बॉल पेपर तथा ब्लाइंडर्ज फ्लूम्ज सहित अन्य कई प्रकार का आधुनिक सामान उपलब्ध है। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नु ठाकुर, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम सागर, शोरूम मालिक संजय उर्फ  बिटटू, बंसी लाल, गोबिंद तथा बेलीराम व जिया लाल सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।मार्ग पर कार्य होने के कारण जाम लग रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उक्त बस सेवा को फिर से बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App