इलाज को 20 हजार की मदद

By: May 22nd, 2018 12:05 am

रोपड़ी के देवेंद्र को सचेत संस्था ने सौंपी राशि, लोगों से भी आह्वान 

आनी – पिछले करीब सात-आठ सालों से पैरों की नसों में ब्लॉकेज और अब किडनियों के खराब होने के कारण जिंदगी और मौत से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर  देवेंद्र सिंह की सचेत संस्था ने आर्थिक मदद की है। सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, प्र्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि गत 15 मई को संस्था की मासिक बैठक में संस्था के सदस्य राम स्वरूप ठाकुर द्वारा बैहना पंचायत के रोपड़ी गांव के करीब 39 वर्षीय देवेंद्र सिंह की बीमारी और परिवार के एकमात्र कमाऊ पूत के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया था, जिसके बाद बैठक में मौजूद कोषाध्यक्ष गुड्डू ब्रह्मचारी, चमन शर्मा, डीवेन ठाकुर, अनूप शर्मा, लाल सिंह ठाकुर आदि सभी सदस्यों ने मदद करने का निर्णय लिया। सामाजिक सुधार और आरटीआई पर कार्य कर रही सचेत संस्था ने आपसी भागीदारी से मिलाकर देवेंद्र सिंह के इलाज में सहायता स्वरूप 20 हजार रुपए की राशि इकट्ठी कर भेंट की। साथ ही सचेत संस्था ने लोगों से देवेंद्र कुमार की आर्थिक मदद करने की अपील की है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App