एक तो रेट की मार उस पर  भी ‘टांका’

By: May 15th, 2018 12:05 am

पालमपुर —आलू उत्पादक दाम कम मिलने से परेशान हैं उस पर व्यापारियों द्वारा कर्ता के नाम पर लगाया जा रहा चूना किसानों को भारी पड़ रहा है। क्षेत्र के आलू उत्पादकों के अनुसार आलू व्यापारी किसानों को कर्ता के नाम लूट रहे हैं और किसानों को 25 से 30 रुपए प्रति क्विंटल का चूना लग रहा है, जबकि कायदे से कर्ता होना ही नहीं चाहिए। किसानों को यह जानकारी नहीं है कि इस समय आलू का क्या भाव चल रहा है। व्यापारी एक हजार तो कहीं 1100, तो कहीं 1200 रुपए क्विंटल अदा कर रहे हैं। वहीं, जब यह व्यापारी बाद में एक क्विंटल में सीधा अढ़ाई किलो आलू भी काट रहे है। इतना ही नहीं , व्यापारी किसी इलेक्ट्रिक कंडे से नहीं, बल्कि बांस से दो तरकड़ी के छाबे लटका कर आलू तोल रहे हैं।  न तो इनके पास बाट है और तरकड़ी का भी कोई पता नहीं कि वह मापतोल विभाग से पास है या नहीं। कई किसानों को पता ही नहीं है कि यह कर्ता है क्या ।  जिसके नाम से किसान आज नहीं बल्कि पिछले कई सालों से लूट रहे हैं। अब यह कर्ता आलू व्यापारी काटते हैं या उनके आगे रखे मुंशी काटते हैं। उधर,  माप तोल विभाग  के निरीक्षक आदर्श राणा ने कहा कि आजकल इलेक्ट्रिक कंडे चले हैं और कायदे से उनसे ही नापतोल होना चाहिए, जबकि बांस के डंडो से लटका कर कोई मापतोल नहीं हो सकता।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App