एचआरटीसी कर्मियों को रात्रि भत्ता, ओवर टाइम जल्द

By: May 25th, 2018 12:01 am

शिमला — हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को लंबित रात्रि भत्ता और ओवरटाइम का भुगतान एक माह के भीतर किया जाएगा। यह निर्णय हिमाचल परिवहन मजदूर संघ व निगम प्रबंधन के साथ हुई बैठक में लिया गया। इसमें लंबित मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। चार घंटे तक चली लंबी वार्ता में जहां निगम कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया गया है, वहीं शेष मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए संघ को आश्वस्त किया गया है। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों की आईआर, डीए की लंबित मांग को बीओडी के गठन के बाद बैठक में लाया जाएगा और उसे पूर्ण किया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App