कंपार्टमेंट एग्जाम 12 जून से

By: May 12th, 2018 12:01 am

शिक्षा बोर्ड ने जारी की दसवीं-जमा दो परीक्षाओं के लिए डेटशीट

धर्मशाला— प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने प्रदेश में जून में आयोजित किए जाने वाली कंपार्टमेंट और श्रेणी सुधार परीक्षाओं की डेटशीट शुक्रवार को जारी कर दी। बोर्ड द्वारा दसवीं और जमा दो के नियमित परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं 12 जून से करवाई जाएंगी। दसवीं की परीक्षा सुबह 8:45 से 12 बजे तक और जमा दो की परीक्षाएं सुबह 8:45 से 12 बजे तक व सायंकालीन 1:45 से पांच बजे तक करवाई जाएंगी। दसवीं की 12 जून से 20 जून और जमा दो की 12 से 22 जून तक आयोजित करवाई जाएगी। उधर, कार्यकारी शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष आईएएस राजीव शंकर ने बताया कि जून में परीक्षाएं करवाई जाएंगी।

दसवीं की डेटशीट

तिथि       विषय

12 जून    हिंदी

13 जून    अंग्रेंजी

14 जून    सामाजिक विज्ञान

15 जून    गणित

18 जून    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

19 जून    संस्कृत

29 जून    कला-ए, स्वर संगीत,  वाद्य संगीत

जमा दो का शेड्यूल

तिथि       प्रातःकालीन           सायंकालीन

12 जून    इंग्लिश    म्यूजिक

13 जून    केमिस्ट्री   इकॉनोमिक्स

14 जून    गणित      हिस्ट्री

15 जून    अकाउंटेंसी            लोक प्रशासन

18 जून    जियोग्राफी            ह्यूमन ईकोलॉजी

19 जून    हिंदी       साइकोलॉजी

20 जून    फिजिकल एजुकेशन कम्प्यूटर साइंस

21 जून    पोलिटिकल साइंस    वोकेशनल

22 जून    संस्कृत    सोशियोलॉजी

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App