कविता वाचन में सुभाष-वर्षा फर्स्ट

By: May 12th, 2018 12:10 am

चंबा  –  राजकीय उच्च पाठशाला बैली में शुक्रवार को अंतर सदन कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें पाठशाला में गांधी सदन, नेहरू सदन, सुभाष सदन तथा टैगोर सदन के दो-दो प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी सदन के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें सुभाष सदन के साहिल ठाकुर और वर्षा ठाकुर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।  नेहरू सदन की निताशा ने द्वितीय तथा गांधी सदन की पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में स्नातक रोशन लाल, दिनेश सिंह तथा  मनजीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई । प्रतियोगिता  के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य जेपी ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया तथा विद्यार्थियों को मंच पर आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चहिए। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा अध्यापक त्रिभूषण महाजन, शास्त्री राकेश कुमार, कलाअध्यापक संजय कुमार, बाबू राम, विजय सिंह ठाकुर, पिंकी देवी तथा रशपाल सहित अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App