कुंजुम के पास लैंड स्लाइडिंग

By: May 19th, 2018 12:05 am

दो दिन बाद वापस लौटी काजा रूट पर निकली बस

कुल्लू – काजावासियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। दो दिनों  से केलांग से काजा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सवारियां लेकर निकल पड़ी, लेकिन कुंजुम के आसपास बातल में लैंड स्लाइडिंग होने से वापस लौटी। बता दें कि बातल में गुरुवार से लेकर लगातार लैंड स्लाइडिंग हो रही है, जिससे काजा मार्ग यातायात के लिए ठप हो गया है। बीते गुरुवार को ही हिमाचल पथ परिवहन निगम ने काजा के लिए बस चलाई थी, लेकिन बातल से आगे बस नहीं गई। यहां पर लैंड स्लाइड होने से मार्ग बंद और जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में सवारियों को भी मायसू होकर उसी बस  में वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार बातल के पास कैंची मोड़ में भारी मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। यही नहीं, मार्ग संकरा होने से भी बस निकलनी मुश्किल हो रही है। बताया जा रहा है कि हालांकि मार्ग को बहाल करने के लिए बीआरओ के जवान मशीनरी लेकर आए थे, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। बस सुबह सवारियों को लेकर निकल पड़ी थी, लेकिन बातल से वापस लौटी। आरएम केलांग मंगल चंद मनेपा ने कहा कि जैसे ही बीआरओ मार्ग को बहाल करेगा तुरंत काजा के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि लाहुल से काजा और काजा से लाहुल जाने के लिए लोगों की संख्या काफी है। लिहाजा, मार्ग अवरूद्ध होने से यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App