चेलियां में कुत्तों ने नोची बच्ची

By: May 11th, 2018 12:07 am

धर्मशाला  – स्मार्ट सिटी धर्मशाला के चेलियां में सरकारी आवासीय परिसर में कुत्तों के झूंड ने चार साल की मासूम बच्ची को नोच डाला। चार वर्षीय उर्वशी को कालोनी के पास ही कुत्तों के झुंड ने घेर लिया, जिसके बाद कई जगह पर कुत्तों ने काट लिया। इस दौरान एक महिला ने बच्ची को बचाते हुए कुत्तों को भगाया। चार वर्षीय बच्ची का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की एमर्जेंसी में प्राथमिक उपचार किया गया। धर्मशाला के चेलियां में आवारा कुत्तों के खौफ से लोग और कर्मचारी परेशान हो गए हैं। नगर निगम के समस्त क्षेत्र सहित उक्त क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक कुत्तों ने डेरा जमाया हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसी घटना चेलियां में पहली बार सामने नहीं आई हैं, इससे पहले भी आधा दर्जन के करीब छोटे बच्चों को कुत्ते घायल कर चुके हैं। इस बारे में नगर निगम  को कई बार मौखिक और लिखित रूप से भी शिकायत सौंपी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकारी आवासीय कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों में से घायल बच्ची उर्वशी की माता पिंकी देवी, राजेश कुमार, मोहिंद्र, अशोक पठानिया, अजीत डोगरा, रजनीश शर्मा और विपिन ने बताया कि नगर निगम धर्मशाला को अब फिर से लिखित शिकायत सौंपेगे। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों आधा दर्जन लोग और बच्चे कुत्ते का शिकार हो चुके हैं।  इससे पहले धर्मशाला के सिविल लाइन में आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने एक व्यक्ति बुरी तरह से नोच डाला था।

जिला में बढ़े आवारा कुत्ते

जिला भर में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ी है। समाजसेवी राजेश, संजीव कहते हैं कि आए दिन कुत्तों में नोचने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और कांगड़ा जिला प्रशासन सिर्फ तमाशा देख रहे हैं। यह समूचे समाज के लिए सुखद घटना है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App