जंगल की आग ने निगला नौजवान 

By: May 30th, 2018 12:07 am

कोटला पट्टी के वन को जलने से बचाने गया सतवीर आया लपटों की चपेट में

भरवाईं – चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के साथ सटे कांगड़ा जिला के गांव कोटला पट्टी में जंगल की आग बुझाते हुए झुलसने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक को गंभीर अवस्था में टांडा रैफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान सतवीर सिंह पुत्र अनूप सिंह उम्र करीब 24 साल निवासी पट्टी के रूप में हुई है। आग में झुलसने से सुरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद भी गंभीर घायल हो गया है। गंभीर घायल को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इसे टांडा मेडिकल कालेज में रैफर कर दिया गया है। पीडि़त की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार कांगड़ा जिला के गांव कोटला पट्टी में जंगल की आग आबादियों की ओर बढ़ रही थी तो स्थानीय ग्रामीणों के दल में शामिल सतवीर सिंह व सुरेंद्र कुमार भी आग बुझाने में जुटे हुए थे। इस दौरान अचानक ही युवक प्रचंड लपटों की चपेट में आ गया। इस दौरान सतवीर सिंह की तो झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र कुमार झुलसने से गंभीर घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने इन युवकों को गंभीर अवस्था में देखते ही उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया। जहां सुरेंद्र कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए इसे टांडा रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App