डीएवी में मदर्स डे की धूम, खेल प्रतियोगिताओं का चला दौर

By: May 15th, 2018 12:05 am

 कुल्लू -डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में मातृदिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर सर्वप्रथम प्रातः काल हवन यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। एलकेजी और यूकेजी के छात्रों की माताओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने समारोह में उपथित माताओं का स्वागत किया। उन्होंने मातृ दिवस के महत्त्व के बारे में बताया। एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  इसके बाद माताओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सभी माताओं ने खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे पहले  गुब्बारा फूलाने और बांधन का खेल करवाया गया। उसमें प्रथम चेष्टा, द्वितीय शिवेन और तृतीय उत्कर्ष रहे। वाटर गेम में प्रथम रिशिका की माता रजनी देवी, द्वितीय राविया की माता हीरामणि और तृतीय स्थान पर रकीबुल की माता लायु बीवी रही। मास्टर फ्रेशर सार्थक, मिस फ्रेशर आयत, मास्टर चार्मिंग सुर्यांश और मिस चार्मिंग हिमायनी रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के समापन में यूकेजी के छात्रों ने बहुत ही सुंदर कुल्लवी नाटी से सब का मन मोह लिया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी माताओं को डीएवी परिवार की ओर से मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App