तीन दिन में चोरी की चौथी वारदात

By: May 22nd, 2018 12:05 am

हरोली – हरोली क्षेत्र में चोरों के हौंसले दिन व दिन बुलंद होते जा रहे हैं। तीन दिनों में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इन वारदातों में शातिरों ने चार घरों को लाखों की चपत लगाई है। इसमें लाखों के सोने व चांदी के जेबरात तथा लाखों की नकदी पर शातिरों ने हाथ साफ किया है। बेखौफ चोर गिरोह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज दे रहे है। लेकिन पुलिस को इन चोरियों का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। कोई भी अहम सुराग ढूंढने में पुलिस अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। सिलसिलेवार चोरियों की घटनाओं से क्षेत्रवासियों की रात की नींद उड़ गई है। वहीं ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है। चारों घटनाओं को शातिरों ने एक ही तरीके से अंजाम दिया है। 18 मई को शातिरों ने क्षेत्र के गांव धर्मपुर व कांगड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, जबकि 20 मई की रात को चोरों ने मकोड़गढ़ व हलेड़ा के घरों को अपना निशाना बनाया। वहीं पुलिस ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में दिखाई देता है तो इसकी जानकारी पुलिस विभाग को अवश्य दें। चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। एसएचओ रमन चौधरी ने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग सतर्क है। जल्द ही पुलिस इन्हें पकड़ कर जेल में डालेगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App