नरेली में फटा गैस सिलेंडर, रसोईघर राख

By: May 21st, 2018 12:05 am

हमीरपुर —जिला के तहत पड़ते नरेली गांव में एक परिवार का रसाईघर आग की भेंट चढ़ गया। यहां पर कीमती सामान रखा गया था। वहीं, आगजनी के बाद गैस सिलेंडर भी फट गया। हालांकि इसमें जानी नुकसान नहीं हुआ है। सिलेंडर को किसी तरह से रसोईघर से बाहर निकाला गया। बावजूद इसके रसोई में रखा सामान नहीं बचाया जा सका। आगजनी में संबंधित परिवार को अढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग ने करीब  एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब दस बजे कुंता देवी निवासी गांव नरेली रोंगड़ा डा. नरेली की स्लेटपोश रसोई में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते रसोईघर में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आग के कारण गैस सिलेंडर भी फट गया। हालांकि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सिलेंडर को किसी तरह से रसोईघर से बाहर निकाल लिया गया। अन्य सामान को बाहर निकाले का मौका नहीं मिला। अंदर रखा सारा कीमती सामान राख हो गया। इसमें परिवार को अढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड का घटना की सूचना 10ः50 पर मिली। विभाग की गाड़ी तुरंत प्रभाव से मौके के लिए रवाना हो गई। आग की भेंट चढ़ने से कुंता देवी का रिहायशी मकान, ब्रह्मदास का मकान व महिला मंडल भवन बचाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App