नवल प्रयास में साहित्य उत्सव की धूम

By: May 13th, 2018 12:05 am

शिमला  —कला, भाषा, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित संस्था नवल प्रयास ने शनिवार को शिमला स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल के सभागार में एक दिवसीय राज्य स्तरीय साहित्य उत्सव का आयोजन किया। इस आयोजन में 16 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक व नया ज्ञानोदय के संपादक प्रख्यात कवि लीलाधर मंडलोई रहे। संस्था के अध्यक्ष व लेखक डा. विनोद प्रकाश गुप्ता ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित रचनाकारों का स्वागत किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में डीएवी स्कूलों से पधारे 25 बच्चों ने कविता पाठ और कविता कार्यशाला में भाग लिया।  इसकी अध्यक्षता डा. प्रेम लता ने की।  कार्यशाला का संयोजन चर्चित कवि आत्मा रंजन ने डा. कुलराजीव पंत और डा. प्रियंका वैद्य की सहभागिता से किया। कविता प्रतियोगिता में स्वास्तिक  प्रथम, अक्षत शर्मा को द्वितीय और सना को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ-साथ बच्चों आकृत शर्मा और इशा गौतम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का दूसरा सत्र कहानी पाठ का रहा जिसमें श्रीनिवास जोशी, गंगाराम राजी, बद्रीसिंह भाटिया और सुरेश शांडिल्य ने कहानी पाठ किया। चारों कहानियों को खूब सराहा गया। इस उत्सव में नवल प्रयास साहित्य सम्मान पुरस्कार चार श्रेणियो में दिए गए। नवल स्मृति आजीवन शिरोमणि सम्मान-2018 निवास जोशी, डा. अनिल राकेशी, ओम चंद हांडा और रमेशचंद्र शर्मा को प्रदान किया गया। प्रकाश साहित्य रत्न सम्मान-2018 से केशव, डा. हेम राज कौशिक, डा. सुशील कुमार फुल्ल, बद्री सिंह भाटिया, डा. रेखा वरिष्ठ, केआर भारती, चंद्र रेखा ढडवाल और आत्मा रंजन को नवाजा गया और धर्म प्रकाश साहित्य मणिसम्मान 2018 पवन चौहान और संजय ठाकुर को दिए गए। नवल प्रयास उभरती प्रतिभा सम्मान देव कन्या ठाकुर और दिनेश शर्मा को प्रदान किए गए। प्रत्येक श्रेणी में सम्मानित साहित्यकार को 11 हजार, 5100, 3100 और 2100 रुपए  की नकद धन राशि प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान किया गया। प्रत्येक बच्चों को पुरस्कार के रूप में पांच-पांच हजार तक की राशि के उपहार दिए गए।  कार्यक्रम का तीसरा सत्र कविता पाठ का रहा जिसे दस उप सत्रों में बांटा गया। कवियों में डां लीलाधर मंडलोई, विजय स्वणकार, कमलेष भारतीय, मनोहर बाथम, श्रीनिवास श्रीकांत, केषव, रेखा, सुदर्शन वशिष्ठ, अनिल राकेशी, के आर भारती, आत्मारंजन, चंद्र रेखा ढडवाल, कुल राजीव पंत, पूनम तिवारी, अष्विनी गर्ग, दिनेष शर्मा, देवकन्या ठाकुर, अंजलि दिवान, देवरानी, सत्य नारायण स्नेह, संजय ठाकुर, भारतीय कुठियाला, हेमराज चौहान, पवन चौहान, पौमिला ठाकुर, प्रियंवदा, नीता अग्रवाल, रौषन जसवाल, कृष्ण चंद महादेविया, वीरेंद्र शर्मा वीर, विनोद रोहतकी, नरेष दओग, राजीव त्रिगर्ती, अषोक गौतम, प्रियंका वैद्य, विजय पूरी, शरत, सुमित राज वषिष्ठ, मुनीष तन्हा, उमा ठाकुर, पोरस ठाकुर, कौषल मुगटा आदि ने भाग लिया। सत्र का संचालन डॉ.कर्मसिंह ने किया। इस आयोजन में विशेष भागीदारी और सहयोग हिमालय साहित्य एवं संस्कृति मंच, शषि किरण गुप्ता, क्षेत्रिय निदेषक, डीएवी पब्लिक स्कूल, हिमाचल जोन एवं दयानंद पब्लिक स्कूल प्रबंधन का रहा।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App