नेरवा अस्पताल में सुविधाएं सिफर

By: May 13th, 2018 12:05 am

 नेरवा —सिविल अस्पताल नेरवा में सुविधाएं न होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे स्वास्थ्य टेस्ट करवाने के लिए भी शिमला जाना पड़ता है। नेरवा तहसील के लोगों ने नेरवा सिविल अस्पताल में सुविधाएं जुटाने को लेकर सरकार के समक्ष आवाज बुलंद की है। जिला परिषद नेरवा वार्ड की सदस्य वीना पोटन, नेरवा के प्रधान आत्मा राम डोगरा, उपप्रधान नरेश भिखटा, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिखटा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव रमेश कांटा, मानु भविया, खुंद न्योल वार्ड के पंचायत समिति सदस्य आचार्य मनोहर शर्मा, बिजमल पंचायत की प्रधान बबिता समटा चौहान, खुंद न्योल पंचायत के प्रधान भगत सिंह टांसटा, मधाना पंचायत के प्रधान राकेश पोटन, टिकरी के उपप्रधान केवल राम, बिजमल के पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, नेरवा के पूर्व प्रधान हरि राम चौहान, पूर्व उपप्रधान गोविंद घुंटा, बिजमल के पूर्व उपप्रधान हीरा सिंह, वरिष्ठ नागरिक व पूर्व जिला खेल अधिकारी सीता राम जस्टा, वीर सिंह कांटा व भागमल कांटा आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से मांग की है कि सिविल अस्पताल नेरवा में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे आदि की सुविधाएं जुटाई जाएं। लिपिड प्रोफाइल व ईसीजी आदि की सुविधाएं भी अस्पताल में नहीं हैं। लोगों को लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, आरएफटी व एलएफटी जैसे छोटे-छोटे टेस्टों के लिए शिमला जाना पड़ता है। नई सरकार से लोगों को उम्मीद जगी है कि यह सरकार इस महत्त्वपूर्ण मांग पर अवश्य गौर करेगी व लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। लोगों ने सरकार से मांग की है कि अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्ट, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधाएं शीघ्र मुहैया करवाई जाएं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App