परिवहन कर्मियों से बात करे सरकार

By: May 14th, 2018 12:01 am

शिमला – प्रदेश व राज्य से बाहर दिन-रात काम कर रहे परिवहन कर्मियों की ओर सरकार व निगम प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है। यह आरोप हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन (एटक) के महासचिव कामरेड नानक शांडिल ने लगाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व निगम प्रबंधन को भी कर्मचारियों की समस्याओं व निगम की वर्तमान स्थिति से अगवत करवाया गया था, मगर आज तक समस्याओं के समाधान की कोशिश नहीं की गई। महासचिव ने मांग की है कि कर्मचारी संगठनों से शीघ्र वार्ता कर सरकार मांगों को पूरा करे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App