पर्वतारोहण संस्थान की बदलेगी तस्वीर

By: May 21st, 2018 12:05 am

मनाली -रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान मनाली में युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में संस्थान के परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ईको पर्यटन के माध्यम से प्रकृति संवर्द्धन हेतु ईको पर्यटन केंद्रों में पीपीपी मॉडल पर विकास हेतु अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा पर्यावरण व पर्यटन के बीच संतुलन बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सतत पर्यटन नीति लागू की गई है। इससे प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं, शहरों का सौंदर्यीकरण, ऐतिहासिक और धार्मिक भवनों का जीर्णोद्धार और पार्किंग स्थलों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। वन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरदराज के क्षेत्रों के रमणीक स्थलों को स्वास्थ्य एवं स्वस्थ पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर रही है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App