पांच वार्डों में आउटसोर्स होगी सफाई व्यवस्था

By: May 15th, 2018 12:05 am

 शिमला —नगर निगम शिमला शहर के पांच वार्डों में सफाई व्यवसथा को आउटसोर्स करेगा। नगर निगम शिमला ने पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था को आउटसोर्स करने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर टेंडर कॉल कर दिए हैं। हालांकि पूर्व में नगर निगम प्रशासन द्वारा पहले चरण में 6 वार्डों में सफाई व्यवस्था को आउटसोर्स करने का निर्णय लिया था। मगर अब निगम ने पांच वार्डों की सफाई व्यवस्था को आउटसोर्स करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।  नगर निगम ने टुटीकंडी, बालूगंज, मज्याठ, टुटू और कच्चीघाटी में सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर आबंटित होने के बाद उक्त क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का कार्य ठेकेदार के जिम्मे होगा। जानकारी के तहत टेंडर आबंटित होने के बाद उक्त वार्डों में सफाई कर्मचारी भी ठेकेदार के होंगे। वहीं कूड़े को कूड़ा संयंत्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी। सफाई कर्मचारियों को वेतन भी ठेकेदान के माध्यम से दिया जाएगा।  पॉलिसी की मांग को लेकर सैहब सोसायटी कर्मचारियों ने बीते दिनों हड़ताल की थी। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। इसके पश्चात शहर में सफाई व्यवसथा का वैकल्पिक रास्ता निकालने के लिए नगर निगम प्रशासन ने यह फैसला लिया है। नगर निगम आयुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि पांच वार्डों की सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

सैहब कर्मचारियों ने दी कार्य छोड़ने की धमकी

वार्डों की सफाई व्यवस्था को आउटसोर्स के फैसले पर पहले ही सैहब कर्मचारी सामूहिक रूप से कार्य छोड़ने की धमकी दे चुके हैं। ऐसे में टेंडर आमंत्रित करने पर सैहब कर्मचारी यूनियन फिर से भड़क सकती है, जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ सकता है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App