पांच साल की लड़ाई खत्म, अब निखरेगी हिमाचली कुश्ती

By: May 11th, 2018 12:06 am

धर्मशाला— हिमाचली कुश्ती में चल रही फूट अब समाप्त हो गई है। कोर्ट ने प्रदेश कुश्ती संघ की कमान आईपीएच मंत्री महेंद्र सिह और अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कुमार को सौंपी है। इसके बाद भारतीय कुश्ती संघ ने भी महेंद्र सिंह और जगदीश कुमार के कुश्ती संघ को मान्यता दे दी है। बता दें कि पिछले कई सालों से हिमाचल प्रदेश में दो कुश्ती संघ चल रहे थे, जिसमें दोनों गुट  अपनी-अपनी कार्यकारिणी को सही बताकर एक-दूसरे का विरोध कर रही थी, लेकिन करीब पांच साल तक इस मामले पर कोई सहमति न बनने से मामला कोर्ट में गया। दो गुटों में एक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और सचिव जगदीश कुमार थे, जबकि दूसरी ओर अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप और सचिव कुलदीप राणा थे। हाई कोर्ट ने इस मामले की अंतिम सुनवाई पर चार मई को विभिन्न दस्तावेज देखने के बाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद जगदीश कुमार ने भारतीय कुश्ती संघ के समक्ष कोर्ट के फैसले के दस्तावेज व अपना पक्ष रखा। फेडरेशन ने भी कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ पर कोर्ट के फैसले पर मान्यता दे दी है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को ई-मेल के जरिए सूचित कर दिया है, इस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव में लागू कर दिया गया है। वहीं, भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि कोर्ट के फैसले व जगदीश कुमार के दस्तावेजों को देखने के बाद ही उक्त फैसला लिया गया है। पहलवान जगदीश कुमार को तत्काल प्रभाव में मंजूरी देकर कार्य करने के लिए स्वतंत्र कर दिया गया है। यह मामला 2012 से लटका हुआ था।

अब बनेगी बात

भारत में 28 राज्यों में कुश्ती संघ चल रहे हैं, जिसमें से एकमात्र हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ में विवाद चल रहा था। बाकी 27 राज्यों में संघ बेहतरीन तरीके से अपना कार्य कर रहे हैं और अपने राज्यों के खिलाडि़यों की प्रतिभा से अपना लोहा मनवा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ में चल रहे कलेश की वजह से कई खिलाडि़यों को नुकसान भी पहुंचा है, लेकिन अब संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कुश्ती खेल को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे इसके साथ ही कुश्ती के खिलाडि़यों को बेहतरीन सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App