पुणे में दबोचा 30 लाख ठगने वाला नाइजीरियन

By: May 2nd, 2018 12:01 am

कुल्लू— ऑनलाइन ठगी मामले में शामिल एक शातिर नाइजीरियन को कुल्लू पुलिस टीम ने पुणे में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। नाइजीरियन ने छह महीने पहले कुल्लू की एक महिला से ऑनलाइन  लाखों रुपए की ठगी कर दी थी। महिला ने इसकी रपट थाने में दर्ज कर दी थी। आखिर पुलिस ने छह महीने के बाद आरोपी को सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि कुल्लू की एक महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए एक नाइजीरियन नागरिक से हुई। नाइजीरियन ने फेसबुक के जरिए फ्रेंडशिप को आगे बढ़ाया और महिला को गिफ्ट भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए ठग लिए। नाइजीरियन ने महिला को इस तरह ठगी का शिकार बनाया कि महिला से अपना गिफ्ट रिसीव करने के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे मांगता रहा   एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि  ठगी मामले में नाइजीरियन शख्स को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है और उसे गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया है।  मामले की छानबीन हैड कांस्टेबल राजेश ठाकुर की टीम कर रही थी और उनके साथ कांस्टेबल कृष्ण कुमार और राजीव कुमार भी शामिल थे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App