प्रसव बाद रक्तस्राव से बचाएगा मिजोप्रोस्टोल

By: May 20th, 2018 12:01 am

मंडी – देश में केवल जंजैहली में चल रहे मिजोप्रोस्टोल प्रोजेक्ट को अब मंडी सहित चंबा के छह स्वास्थ्य खंडों में भी चलाया जाएगा। फिलहाल मिजोप्रोस्टोल (टेबलेट) गर्भवतियों के लिए घर में मंडी जिला के जंजैहली स्वास्थ्य खंड में ही उपलब्ध थी। अब पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे चंबा और मंडी जिला के छह-छह स्वास्थ्य खंडों में लागू किया करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चिकित्सकों व आशा वर्कर को ट्रेनिंग दे दी गई है। स्टेट प्रोग्राम आफिसर डा. अनादी गुप्त व आईपीई ग्लोबल की टीम द्वारा प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। दरअसल मिजोप्रोस्टोल पर कुछ साल पहले रिसर्च वर्क के साथ पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन पायलट प्रोजेक्ट पर शुरू करने के लिए स्वास्थ्य खंड की तलाश थी। इसके लिए देश भर में केवल जंजैहली स्वास्थ्य खंड चुना गया और 2016 में इसे शुरू किया गया। इसके परिणाम देश भर में सराहे गए। अब इस व्यापक स्तर पर शुरू करने की तैयार कर ली गई है। दरअसल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में आज भी घर पर ही प्रसव करवाया जाता है। प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्राव के चलते कई बार महिला की मौत तक हो जाती है। रक्तस्राव को रोकने के लिए प्रसव के तुरंत बाद ही मिजोप्रोस्टोल दी जाती है। दरअसल प्रदेश के कई ऐसे दुर्गम क्षेत्र हैं, जहां से या तो गर्भवती प्रसव के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पातीं या फिर अस्पताल में प्रसव का प्रचलन कम है। इसके लिए ही यह मिजोप्रोस्टोल प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसमें देश भर में जंजैहली खंड चयनित हुआ था। अब चंबा जिला और मंडी जिला के भी ऐसे ही दुर्गम स्वास्थ्य खंड सिलेक्ट किए हैं, जहां आज भी बहुत से प्रसव घर में ही करवाए जा रहे हैं। इसके लिए अस्पताल में बकायदा आशा वर्कर व फीमेल हैल्थ वर्कर को ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वह इसके बाद अपने एरिया में इस दवाई का इस्तेमाल कर सकें। मंडी के करसोग, बगस्याड़, कटौला, पद्धर, रोहांडा सहित चंबा के छह स्वास्थ्य खंड में इसे भी शुरु किया जा रहा है। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराधा शर्मा ने बताया कि मिजोप्रोस्टोल के जंजैहली में बेहतरीन परिणाम आने के बाद अब इसे दूसेर स्वास्थ्य खंडों में शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए आशा वर्कर व चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी गई है। जंजैहली देश में पहला ऐसा ब्लॉक है, जहां इसे पायलट तौर पर शुरू किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वाहवाही

मिजोप्रोस्टोल के जंजैहली में बेहतर क्रियान्वयन पर प्रोजेक्ट की वाहवाही अंतरराष्ट्री व राष्ट्रीय स्तर पर भी हो चुकी है। यही नहीं, वर्ल्ड हैल्थ पर होने वाले ग्लोबल सेमिनार में भी इसे गुड प्रैक्टिसेज में शामिल किया गया था।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App