प्रियंका चोपड़ा  को ‘श्रीदेवी एक्सिलेंस अवार्ड’

By: May 30th, 2018 12:07 am

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को झारखंड फिल्म फेस्टिवल में ‘श्रीदेवी एक्सिलेंस अवार्ड’ से नवाजा गया। प्रियंका चोपड़ा की तरफ से उनकी मां ने इस अवार्ड को स्वीकार किया। प्रियंका की मां को यह अवार्ड फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने दिया। बता दें कि झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड-2018 का समापन रांची के खेलगांव परिसर में हुआ। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो मैसेज से सभी का धन्यवाद किया। प्रियंका ने कहा कि वह फेस्टिवल में श्रीदेवी मेमोरियल एक्सिलेंस अवार्ड मिलने पर काफी सम्मानित महसूस कर रही हैं। श्रीदेवी हमेशा से उनकी फेवरिट रही हैं और उनके नाम पर सम्मान मिलना वाकई गर्व की बात है। प्रियंका के अलावा महेश भट्ट को भी माइलस्टोन ऑफ झारखंड फिल्म पॉलिसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। महेश भट्ट को यह अवार्ड फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने दिया। बता दें कि प्रियंका अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। ‘भारत’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App