बादलों ने दिया दगा गर्मी से उबला ऊना

By: May 28th, 2018 12:05 am

 

 ऊना —जिला में दिन का तापमान बढ़ने के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी वृद्धि होना शुरू हो गई है। शनिवार की रात पारे में जबरदस्त उछाल आया। ऊना का न्यूनतम तापमान सीधा छह डिग्री बढ़कर 25 डिग्री पहुंच गया। जिससे ऊनवासियों की यह रात उमस में ही गुजरी। दिन को सूर्य की तेज किरणों की मार तो रात को उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। जबकि रविवार को जिला के अधिकत्तम तापमान में मामूली सी गिरावट देखी गई और पारा लुढ़ककर 43.6 डिग्री पर पहुंच गया। आसमान में बादल छाने से लोगों में बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बारिश न होने से जिलावासियों को प्रचंड गर्मी का ही सामना करना पड़ा। रविवार होने के चलते ऊना का सारा बाजार बंद दिखा। दोपहर के समय शहर के मुख्य हाई-वे नंगल-ऊना पर भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोगों ने सारा दिन घरों में पंखों व एसी के नीचे आराम फरमाकर व्यतीत किया। आसमान में बादल छाए देख लोग बाहर तो निकले लेकिन तेज गर्म हवाओं ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। जिला मौसम अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को जिला का अधिकत्तम तापमान 43.6 डिग्री रहा। जबकि शनिवार रात का तापमान छह डिग्री उछाल के साथ 25 डिग्री तक पहुंच गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App