मनदीप सिंह को सौंपी सचिव पद की कमान

By: May 31st, 2018 12:05 am

 ऊना —ब्लॉक कांग्रेस ऊना ने ऊना शहरी कांग्रेस के सचिव पद पर मनदीप सिंह भालडू को मनोनीत किया है। ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय कोटला कलां में मनोनित किए मनदीप सिंह भालडू को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं डालकर कर सम्मानित किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वरुण पुरी ने बताया कि शहरी कांग्रेस के सचिव पद पर मनदीप सिंह की नियुक्ति शहरी कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन पर की गई है। उन्होंने बताया कि मनदीप सिंह पिछले काफी समय से युवा कांग्रेस में काफी सक्रिय है और बेहतरीन काम कर रहे हैं। मनदीप सिंह की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कार्य को देखते हुए उन्हें शहरी कांग्रेस के सचिव की जिम्मेदारी दी गई। उधर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने बताया कि मनदीप सिंह की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा अनुसार की गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। नवनियुक्त मनदीप सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान का आभार जताया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम गोपाल सैनी, ब्लॉक कांग्रेस के सचिव अर्जुन राणा, युवा कांग्रेस ऊना शहरी अध्यक्ष जगदीप सिंह लक्की, ब्लॉक अध्यक्ष रोहन द्विवेदी, मुकेश चौधरी, अंकुश शर्मा, मनी सूरी, रोहित सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App