मसरूंड की दिक्कतें सुनने पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज

By: May 25th, 2018 12:05 am

सुरंगानी – विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने गुरुवार को मसरूंड पंचायत का दौरा किया। इस दौरान विस उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा उठाई गई अधिकांश समस्या पेयजल से संबंधित रही। विस उपाध्यक्ष ने मौके पर ही आईपीएच के अधिकारियों को पेयजल समस्या का हल कर लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 31 मई को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर चुराह हल्के के एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करने के बाद देहग्रां में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि स्कूलों समेत अन्य सरकारी संस्थानों में चल रही स्टाफ  की कमी को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर मसरूंड पंचायत के प्रधान नरेश रावत, जिला भाजपा महामंत्री करम चंद ठाकुर, चुराह भाजपा मंडलाध्यक्ष तारा चंद व नगर परिषद की पार्षद धन्नो देवी समेत कई गणमान्य लोगों के अलावा काफी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App