मृतक मुलाजिम के परिजनों को 15 लाख

By: May 14th, 2018 12:01 am

शिमला – एनपीएस कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में संघ का प्रतिनिधिमंडल स्व. सुरेश गौतम, जो बिलासपुर की हरनोदा पंचायत के कसोल गांव के रहने वाले थे, के परिवार से मिला। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और संघ की तरफ से 15 लाख का चेक देकर परिवार की आर्थिक मदद की। सुरेश गौतम की मृत्यु करनाल में दिल्ली से वापस आते समय हुई थी, जो कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का जिला बिलासपुर की तरफ  से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वहां से वापसी में वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। एनपीएस में होने के कारण उनके परिवार को सरकार की तरफ  से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल सकती, इसलिए संघ ने परिवार की मदद को पूरे प्रदेश से 15 लाख की राशि एकत्रित की। राजेंद्र मिन्हास के प्रयासों से सबसे अधिक पांच लाख के करीब राखि कांगड़ा जिला से एकत्रित हुई है। संघ के अध्यक्ष  नरेश ठाकुर, भरत शर्मा, डा. संजीव गुलेरिया, चंद्र मोहन, प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने इसके लिए सभी कर्मियों का आभार जताया है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App