मैहतपुर-बसदेहड़ा वार्ड पांच को मिला ट्रांसफार्मर

By: May 22nd, 2018 12:05 am

मैहतपुर     – नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड पांच  में नगर परिषद की अध्यक्ष मंजु चंदेल ने विद्युत ट्रासफार्मर का उद्घाटन किया, जिससे नगर वासियों को पीक लोड की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष मंजु चंदेल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश काकू, नोमिनेट पार्षद रीतिका भारद्वाज, विन्द्र कौर, गुरमुख सिंह, पूर्व पाषर्द विवेक भारद्वाज, बलविन्दर सिंह, पार्षद अंजू देवी, आशा देवी, दीदार सिंह, दया सिंह व विद्युत विभाग के कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंजू चंदेल ने बताया कि नगर की पीक लोड व कंडैक्टर की समस्या खत्म करने के लिए नगर की डिमांड पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे दौरान 50 लाख देने की घोषणा की थी। जिसकी पहली कड़ी का काम शुरू हो गया। इसके साथ यहां पर कंडैक्टर की समस्या आ रही है। वहां पर कंडैक्टर हटाकर पीबीसी वायर डाल दी जाएगी। जिससे इस समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा खेल स्टेडियम, अस्पताल व कॉलेज का काम प्रोसैस में चला हुआ है। जोकि शीघ्र ही जनता को सम्पर्ति कर दिया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App