येदियुरप्पा के कुर्सी छोड़ने की वजह

By: May 20th, 2018 12:01 am

गोवा, मणिपुर, मेघालय से सबक लेते हुए कांग्रेस पहली बार इतनी एक्टिव दिखाई दी कि उसने नतीजे साफ होने से पहले ही जेडीएस को अपने पाले में कर लिया। भाजपा को जोड़तोड़ का मौका ही नहीं दिया। राज्यपाल से येदियुरप्पा को मिले 15 दिन के वक्त को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर कम करा दिया। येदियुरप्पा को शपथ ग्रहण के 55 घंटे भीतर ही फ्लोर टेस्ट के लिए आना पड़ा।  आंकड़े पक्ष में नहीं थे। पहले कांग्रेस के चार और बाद में दो विधायकों सदन में नहीं पहुंचने की खबरें थीं, लेकिन बाद में सभी ने शपथ ले ली। ऐसे में विपक्षी सदस्यों की गैरहाजिरी से संख्याबल को अपने पक्ष में कर लेने की भाजपा की उम्मीद खत्म हो गई। मौजूदा संख्या बल के मुताबिक भाजपा बहुमत पाने की स्थिति में ही नहीं थी। दो सीटों पर मतदान नहीं होने के बाद विधानसभा में सदस्यों की संख्या 222 थी। एक प्रोटेम स्पीकर भाजपा से ही बना। ऐसे में संख्या 221 हो गई। कुमारस्वामी दो सीटों से चुने गए। इसलिए संख्या 220 हो गई। बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 111 हो गया। भाजपा के 104 में से प्रोटेम स्पीकर का एक वोट और कम हो गया। उसके पास 103 ही विधायक बचे। वहीं, आखिर तक सदन में कांग्रेस (78) और जेडीएस+ (38-कुमार स्वामी = 37) की कुल संख्या 115 बनी रही। कांग्रेस ने दो निर्दलीय विधायकों को अपने साथ कर लिया। सुप्रीम कोर्ट ने पहले सीक्रेट बैलेट वोटिंग पर रोक लगा दी और बाद में यह भी कहा कि फ्लोर टेस्ट के दौरान मत विभाजन हो और लाइव टेलीकास्ट हो। ऐसे में विधायकों के लिए क्रॉस वोटिंग करना मुश्किल हो गया। क्रॉस वोटिंग करने पर वे सीधे अपनी पार्टी की नजर में आ सकते थे और सदस्यता जा सकती थी।

सबसे कम दिन मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड येदियुरप्पा के नाम

सीएम                             राज्य                  कार्यकाल

  1. बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक 17 से 19 मई, 2018 (दो दिन)
  2. सतीश प्रसाद सिंह (अंतरिम) बिहार 28 जनवरी से पहली फरवरी, 1968 (चार दिन)
  3. ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा 12 से 17 जुलाई, 1990 (पांच दिन)
  4. बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक 12 से 19 नवंबर, 2007 (सात दिन)
  5. नीतीश कुमार बिहार तीन से दस मार्च, 2000 (सात दिन)
  6. एससी मारक मेघालय 27 फरवरी से दस मार्च, 1998 (11 दिन)
  7. ओम प्रकाश चौटला हरियाणा 21 मार्च से छह अप्रैल, 1991 (16 दिन)
  8. जानकी रामचंद्रन तमिलनाडु सात से 30 जनवरी, 1988 (23 दिन)
  9. बिंदेश्वरी प्रसाद बिहार पहली फरवरी से दो मार्च, 1968 (30 दिन)
  10. चौ. मोहम्मद कोया केरल 12 अक्तूबर से पहली दिसंबर, 1979 (50 दिन)

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App