राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

By: May 22nd, 2018 12:10 am

चंबा —ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा की ओर से स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यातिथि को बलिदान दिवस के तौर पर मनाया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र को पुष्प अर्पित कर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नीरज नैयर व पूर्व विधायक सुरिंद्र भारद्वाज ने की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नीरज नैयर ने कहा कि स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करना ही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से स्व. राजीव गांधी द्वारा दर्शाए गए मार्ग का अनुसरण कर देश को नई बुलंदियों पर ले जाने की बात कही। पूर्व विधायक सुरिंद्र भारद्वाज ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाई। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल भूषण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश हांडा, अब्दुल गनी, लक्ष्मीधर शर्मा, हरदीप सिंह, लियाकत अली खान, ओमप्रकाश, हसनदीन व हेमा पुरी समेत काफी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App