रात को नाले में फेंक रहे कूड़ा

By: May 6th, 2018 12:05 am

 शिमला —शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल से घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। मुश्किल झेल रही जनता खुद डस्टबिन लेकर कलेक्शन प्वाइंट्स तक पहुंच रही है। इतना ही नहीं शहर के कई स्थानों पर लोग रात के अंधेरे में जंगलों और नालों में घरों में जमा कूड़ा फेंक रहे हैं। हालांकि सैहब कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम शिमला ने शहर में कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। मगर लोगों का आरोप है कि नगर निगम शिमला द्वारा चिन्हित कूड़ा कलेक्शन प्वाइंटों से कूड़ा उठाने के लिए वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। कई कलेक्शन प्वाइंटों पर तो कूड़े के ढेर लग गए हैं। अब तो वार्डों में पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को देखकर पार्षद भी व्यवस्था पर रोष जता रहे हैं। उधर, सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को तब तक जारी रखने का फैसला लिया है। जब तक नगर निगम प्रशासन उनके लिए पालिसी नहीं बना लेता है।  शहर के रूल्दू भट्टा वार्ड के सनाहन क्षेत्र में हड़ताल के दौरान अभी तक एक बार भी निगम वाहन कूड़ा उठाने नहीं आया है। स्थानीय लोगों द्वारा सनाहन बस स्टॉप पर कूड़ा डंप किया जा रहा है। मगर वाहन न आने से उक्त स्थलों पर गंदगी पसरी हुई है और कुत्तों व बंदरों का आतंक बढ़ गया है।

चालक भी रहेंगे अवकाश पर

सैहब सोसायटी चालक यूनियन ने भी सैहब सोसायटी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। चालक यूनियन ने एलान किया है कि अगर निगम ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो वे भी 7-8 मई को सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App