वष्णू में विशाल दंगल आज 

By: May 28th, 2018 12:05 am

बरमाणा —बैरी-शिमला रोड पर स्थित विष्णू  गांव में 27 मई को सवाल और 28 को विशाल दंगल का आयोजन होगा। यह जानकारी दंगल कमेटी के प्रधान धनीराम ठाकुर ने दी। इस विशाल दंगल को सफल बनाने के लिए दंगल कमेटी व ग्रामीणों ने पूरी तैयारियां कर ली है। देर शाम तक चली दंगल कमेटी की एक विशेष बैठक हुई। इसमे वरिष्ठ उप प्रधान, अमर चंद ठाकुर  कोषाध्यक्ष, प्रेम चंद, पंकज महाजन राज कुमार, लेख राम, कृष्णु राम प्रेम लाल , राज कुमार ठाकुर,  शेर सिंह,  सोहण लाल, सुरेश  और रमेश आदि उपस्थित रहे। दंगल कमेटी के प्रधान सेवानिवत्त सेक्शन आफिसर धनीराम ठाकुर ने बताया कि इस विशाल दंगल में हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से नामी गिरामी पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे। दंगल के संयोजक पंकज महाजन ने बताया कि इस विशाल दंगल में तीन कुश्तियां जिनमे एक विष्णु केसरी जो 19 साल की उम्र से नीचे पहलवानों के लिए आयोजित है और अन्य दो छोटी माली और बड़ी माली विशेष रहेगी। अलग-अलग कैटेगरी में विजेता पहलवान को उचित राशी इनाम के तौर पर दी जायेगी। इसमें लखदातापीर को  सभी लोग व पहलवान पूजा एवं चूरी आदि का भोग लगाएंगे। दंगल को सफल बनाने के लिए लखदाता का गुणगान एवं ढोल वादन का आयोजन 27 मई शाम को तथा रात को कहलूरी धाम का  भी आयोजन डा. रोशन लाल के निवास पर होगा। इसमें  क्षेत्र के सभी पहलवान आमंत्रित किए गए हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App