‘वाई क्यों’ में सोलन की सिया

By: May 2nd, 2018 12:06 am

सोलन — ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस’ के मंच से निकली सिया सिंह बड़े पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं। सिया जल्द ही बालीवुड फिल्म ‘वाई क्यों’ में डांस करती नजर आएंगी। सिया शूटिंग के लिए जून में मुंबई का रुख क रेंगी। ‘वाई क्यों’ म्यूजिक एंड फिल्म डराल फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म निर्माता नवनीत कौर हैं। सिया वर्तमान में सोलन स्थित एमआरडीएवी की 11वीं की छात्रा हैं। सिया सिंह तीन साल की उम्र से डांस कर रही हैं। बचपन से ही वह डांस में अपना भविष्य देखती हैं। छोटी उम्र में डांस के क्रम को देखते हुए सिया के परिवार वालों ने भी हमेशा ही सिया का हौसला बढ़ाया है। सिया सिंह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, नाना-नानी के साथ अपने टीचर मीनाकेतन साहु और मनुज शर्मा को देती हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App