शक्तिपाल प्रधान, सुरेश महासचिव चुने

By: May 1st, 2018 12:02 am

अमृतसर— हिमाचल कल्याण सभा की बैठक हिमाचल भवन जीटी रोड में हुई। बैठक में वर्ष 2017-18 के वार्षिक खर्च व आय का लेखा-जोखा पेश किया गया। वहीं शक्तिपाल सीधर तथा सुरेश राणा को निर्विरोध क्रमशः प्रधान व महासचिव चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राकेश शर्मा व ईश्वरदास शर्मा ने नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति ने दिए गए समय में प्रधान व महासचिव पद के लिए आवेदन नहीं किया, जिसकी वजह से शक्ति पाल सीधर को प्रधान व सुरेश राणा को महासचिव घोषित किया गया है। उधर, प्रधान सीधर तथा राणा ने कहा कि स्थानीय कांगड़ा कालोनी में फ्री होम्योपैथी डिस्पेंसरी चलाई जा रही है। इसके अलावा हिमाचली मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। सभा ने सिलाई केंद्र में सिलाई-कढ़ाई करने वाली 12 लड़कियों को स्वरोजगार के लिए      सर्टिफिकेट और 12 सिलाई मशीनें भेंट कीं। इस अवसर पर ईश्वर दास शर्मा, मदनलाल पठानिया, यशपाल शर्मा, चुन्नीलाल ठाकुर, देवराज, रणवीर सिंह, रमेशचंद्र, पवन कुमार शर्मा, वेद शर्मा, सुदर्शन कपूर, बीरबल शर्मा, जेपी लूथरा, गोपाल शर्मा, रघु राजा सरवन, ठेकेदार कुलतार राणा, उर्मिला शर्मा, रानी राणा, तारा शर्मा, रक्षा रानी, पूनम शर्मा, प्रेम मरवाहा, प्रवीण शर्मा, शमशेर शर्मा, राकेश शर्मा, एडवोकेट ज्योति शर्मा, डा. राजेश शर्मा, रमेश, गोपाल शर्मा, नरेश चौहान, पुरुषोत्तम शर्मा, डा. बलदेव शर्मा, राजकुमार शर्मा, डा. कुशल, शांति देवी, सुरेश कुमार शर्मा, निर्मल शर्मा और विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App