शिंदे की जगह रजनी पाटिल हिमाचल की प्रभारी
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे को हटाकर श्री रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश का नया प्रभारी बनाया है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 58 वर्षीय पाटील को हिमाचल का प्रभारी बनाए जाने को मंजूरी दे दी। इसके फौरन बाद महासचिव अशोक गहलोत ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इसका ऐलान कर दिया। इसमें कहा गया है कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे को हिमाचल प्रदेश के प्रभारी के तौर पर मुक्त कर दिया गया है। रजनी पाटील 2013 में Congress के नेता विलासराव देशमुख के देहांत के बाद राज्यसभा के लिए चुनकर आई थीं। इससे पहले 1996 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर महाराष्ट्र के ही बीड से लोकसभा का चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App