शिमला में पारा-पर्यटक उछाल पर

By: May 13th, 2018 12:05 am

 शिमला  —शिमला में शनिवार का दिन इस समर सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। वीकेंड पर शिमला में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समर सीजन का सबसे अधिक आंका जा रहा है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ शिमला में न्यूनतम तापमान भी अधिक आंका गया है। शिमला के अधिकतम व न्यूनतम तापमान बीते रोज के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है।  शिमला में शनिवार को दोपहर तक चटक धूप खिली रही। दिन के समय चटक धूप से बचने के लिए लोगों को पेड़ों की छाओं और छतरी का प्रयोग करते हुए देखा गया। दिन भर लोगों को गर्मी से हाई-तोबा करते हुए देखा गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मन मोहन सिंह ने बताया कि जिला शिमला में आगामी दो दिन मौसम फिर से कड़े तेवर दिखाएगा। इस दौरान जिला के एक-दो  स्थानों पर प्रचंड आंधी के साथ बारिश-ओलावृष्टि होगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App