सेब-बादाम के 150 पौधे राख

By: May 25th, 2018 12:07 am

करसोग – उपमंडल मुख्यालय करसोग के साथ लगने वाली ग्राम पंचायत लोअर करसोग के जरली समीप जंगल में गुरुवार दोपहर बाद अचानक भयंकर आग लग गई। इसमें एक गोशाला जल कर राख हो गई, वहीं उसके अंदर रखा हुआ सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की घटना में दो व्यक्तियों के लगभग 150 सेब तथा बादाम के फलदार पौधे भी जल गए। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लोअर करसोग के जरली समीप जंगल में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक भंयकर आग लग गई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी व खंड कांग्रेस करसोग के कार्यालय सचिव अशोक शर्मा की गोशाला आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि गांव के लोगों ने गोशाला से पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, परंतु अंदर रखी खाद व अन्य सारा सामान जल गया। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना में लगभग 70 पौधे सेब तथा बादाम के भी उनके आग की भेंट चढ़ गए हैं तथा इस घटना में लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, आगजनी की इस घटना में करसोग निवासी श्रद्धानंद शर्मा व उनके परिवार के अन्य लोगों सहित लगभग 70 पौधे जंगल के साथ सेब व बादाम के निजि भूमि पर आग की भेंट चढ़ गए। श्रद्धानंद शर्मा ने कहा कि सेब तथा बादाम के पौधों सहित तैयार फसल भी जल कर राख हो गई है, जिसमें उनका तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीडि़त लोगों ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App