सेहत-पानी के लिए हल्ला

By: May 30th, 2018 12:07 am

सोलन अस्पताल के हाल बेहाल, युवा हड़ताल पर

सोलन – क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की हालत बद से बदतर होने के चलते युवा वर्ग हड़ताल पर बैठ गए हैं। युवाओं का कहना है कि जब तक अस्पताल में डाक्टर एवं अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जाती, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। यदि जरूरत पड़ी, तो हड़ताल को आमरण अनशन में तबदील कर देंगे। यह जानकारी राजीव अरोड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि आए दिन अस्पताल की हालत बिगड़ती जा रही है। इनका कहना है कि युवा वर्ग पूर्व में अस्पताल की समस्या बारे हड़ताल कर चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। एक साल से अस्पताल किसी ने किसी कारण सुर्खियों में रहा है। कभी डाक्टरों की कमी, तो कभी सुविधाओं का अभाव। इसका सबसे अधिक खामियाजा गरीब तबके के लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोगों का इलाज न होने के चलते उन्हें मजबूरन निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है, जहां मरीजों को अधिक आर्थिकी का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मौके पर मनोज रघुवंशी, राजीव अरोड़ा, रोहित गुप्ता, अजय सिंह, राघव नेगी, साहिल सकलानी, अमन ठाकुर, तरुण रघुवंशी, आशीष शर्मा, अभिषेक शर्मा व दलीप कुमार मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App