स्कूल गए दो नाबालिग फरार

By: May 19th, 2018 12:20 am

हमीरपुर—पुलिस चौकी भोटा के तहत दो नाबालिग घर से फरार हो गए। लड़की की उम्र 15 साल व लड़के की 16 साल बताई जा रही है। घर से स्कूल के लिए निकले दोनों रास्ते से ही फरार हो गए। रिश्तेदारों के घर ढूंढने पर भी इनका कोई पता नहीं चला। बाद में लड़की के परिजनों ने शिकायत पुलिस चौकी भोटा में दर्ज करवाई। 15 मई को दोनों घर से फरार हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों हिमाचल से बाहर पहुंच गए हैं। जम्मू कटड़ा में इनकी लोकेशन ट्रेस हुई है। इनकी तलाश में पुलिस का एक दल रवाना हो गया है। पठानकोट सहित अन्य जगह पुलिस ने दबिश दी, लेकिन इनका पता नहीं चल पाया। अब जम्मू कटड़ा में दबिश की तैयारी हो रही है। शुक्रवार को लड़की के परिजन डीएसपी हमीरपुर से भी मिले। इस दौरान दोनों को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई गई। जानकारी के अनुसार भोटा पुलिस चौकी के तहत दो नाबालिग घर से भाग गए। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। घर से दोनों स्कूल के लिए निकले, लेकिन रास्ते से ही गायब हो गए। जब स्कूल में संपर्क साधा गया, तो पता चला कि दोनों ही स्कूल नहीं पहुंचे थे। इस पर दोनों के रिश्तेदारों से भी बातचीत की गई। किसी के पास इनके होने की सूचना नहीं मिली। परिजनों ने थक हारकर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब पुलिस दल दोनों की धरपकड़ के लिए रवाना हो गया है। किसी दोस्त की मदद से वे दोनों वहां तक पहुंचे हैं। वहां भी इनका कोई जानने वाला ही होगा, जहां दोनों रह रहे हैं। डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बहुत जल्द दोनों को पकड़कर परिजनों के हवाले किया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App