स्वारघाट का कहलूर हंडूर मेला 21 से

By: May 11th, 2018 12:05 am

स्वारघाट – स्वारघाट  में चौथी दफा होने वाले मेले में सियासी रंग चढ़ने लगा है। आलम यह है कि दो गुटों ने अपनी अलग अलग कमेटियां बना ली हैं। इस बार भाजपा से संबंधित नया गुट स्वारघाट में मेले का आयोजन करने जा रहा है जिसके लिए कमेटी का गठन कर उसे रजिस्टर करवाया गया है। उक्त कमेटी ने मेले से संबंधित सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इस बाबत गुरुवार को स्वारघाट स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमे कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों का खुलासा किया गया। कार्यकारिणी इस प्रकार से है। सुभाष गर्ग को कहलूर हंडूर मेला कमेटी स्वारघाट का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सरदार मान सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बालकृष्ण ठाकुर को उपाध्यक्ष, कृष्ण लाल चंदेल को सचिव, तिलकराज ठाकुर व किशोरी लाल को सहसचिव, चंद्रमणि धर्माणी को कोषाध्यक्ष, जगत राम ठाकुर को मुख्य सलाहकार, राममूर्ति कश्यप को प्रेस सचिव, घनश्याम धर्माणी को कानूनी सलाहकार और शेर सिंह ठाकुर को संयोजक बनाया गया है। कृष्ण दयाल, भूपेंद्र ठाकुर, नरेंद्र चंदेल, हरदयाल ठाकुर, जैमल ठाकुर, परमानंद, तेलूराम, हुकम सिंह ठाकुर, सुख देव शर्मा व दिला राम ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

11 मई से होंगे प्लाट आबंटित

कहलूर हंडूर मेला कमेटी स्वारघाट के सचिव कृष्ण लाल चंदेल ने बताया कि स्वारघाट मेले में दुकानों के लिए 11 मई से प्लाट आबंटन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान महिला मंडल, युवक मंडल तथा अन्य कोई भी स्थानीय कलाकार जो अपनी प्रस्तुति देना चाहते हैं वे कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष के पास  अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App